5 जून 2011 - 19:30

इसराइल की सैन्य टुकड़ियों ने सीरिया की सीमा पर गोलान पहाड़ी में एकत्र सैंकड़ों अरब नागरिकों पर गोलीबारी की जिसमें 11 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई.अरब नागरिक गोलान क्षेत्र में इसराइल कब्जे की 44वीं बरसी पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

इसराइल की सैन्य टुकड़ियों ने सीरिया की सीमा पर गोलान पहाड़ी में एकत्र सैंकड़ों अरब नागरिकों पर गोलीबारी की.

जिसमें 11 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. अरब नागरिक गोलान क्षेत्र में इसराइल कब्जे की 44वीं बरसी पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

सीरियाई मीडिया ने 11 लोगों के मरने की खबर दी है.

अतिग्रहणकारी इसराइली सैनिकों ने सीरिया की गोलान हाइट्स के निकट फ़ायरिंग कर 20 व्यक्तियों को शहीद और 325 को घायल कर दिया है। ये लोग तेल अविव द्वारा अरबों की ज़मीन के अतिग्रहण की बरसी पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल इस्राईली सैनिकों ने सीरिया के भीतर प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग की क्योंकि वे अतिग्रहित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में एक बच्चा भी शहीद हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने इस्राईल के अतिग्रहण और अत्याचार के विरुद्ध सीमा से सटे हुए स्थान पर धरना देने की घोषणा की थी। घायलों में तीन व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। इस्राईल ने सीरिया, लेबनान और अलक़ुद्स में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर दिए हैं। ज्ञात रहे प्रदर्शनकारी गोलान सीमा पर अरब देशों के विरुद्ध इस्राईल के छह दिवसीय युद्ध की चौवालीसवीं बरसी पर इकट्ठा हुए थे। टीवी फूटेज में गोलान हाइट्स सीमा पर भीषण फ़ायरिंग और प्रद्रर्शनकारी घायलों को ले जाते हुए दिखायी दे रहे हैं। अरब देशों के विरुद्ध इस्राईल के छह दिवसीय युद्ध को नकसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ज्ञात रहे इस्राईल ने वर्ष 1967 के युद्ध में सीरिया की गोलान हाइट्स और फ़िलिस्तीनियों के क्षेत्रों पश्चिमी तट, पूर्वी बैतुल मुक़द्दस और ग़ज़्ज़ा पट्टी पर क़ब्ज़ा किया था। ज्ञात रहे यह घटना लेबनान और सीरिया में दसियों हज़ार की संख्या में फ़िलिस्तीनियों की ओर से पंद्रह मई को मनाए गए नकबा दिवस की घटना से ठीक तीन सप्ताह पश्चात घटी है।